युवा कांग्रेस के जेनरल सेक्रेटरी सह कार्यालय प्रभारी उज्जवल प्रकाश तिवारी ने अनुशासनहीनता की शिकायत पर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव आशुतोष राय को निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने कहा है कि झारखण्ड प्रदेश के प्रभारी और सुश्री प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपके खिलाफ अनुशासनहीनता की शिकायत आया था। जिसका प्रतिलिपि लगाकर आप से आपका पक्ष जानने के लिए मांगा गया था। जिसमें यह अंकित किया गया था कि आप के द्वारा गौरव यात्रा में युवा कांग्रेस के गोमिया विधान सभा अध्यक्ष के साथ गलत व्यवहार और अपशब्दों का प्रयोग किया गया था। परंतु बहुत खेद के साथ यह कहना पड़ रहा है कि अपने कारण बताओ नोटिस को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया और आपका उत्तर पर्याप्त समय के बाद भी प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी, अध्यक्ष व कार्यालय तक नहीं मिला है तो इसे माना जा सकता है कि आप पत्र की गंभीरता को नहीं समक्षना चाहते है जो खुद में घोर अनुशासनहीनता है, इसको देखते हुए आप के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव झारखण्ड प्रभारी दिनबंधु शर्मा और सुश्री शशि सिंह के निर्देशानुसार आपको इस पद से पद मुक्त किया जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *