झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को झारखंड राज्य जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर अपनी मांग पत्र सौंपा।प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि लगभग 300 पदाधिकारी और कर्मचारी पिछले दस वर्षों से ज्यादा समय से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में अनुबंध पर लगातार कार्य कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी की सेवा के नियमितीकरण अथवा अन्य विभागों, कार्यालयों में समायोजन किया जाए। पिछले 10 माह से मानदेय का भुगतान लंबित रहने समेत अन्य समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री से इन समस्याओं के निराकरण की दिशा में पहल करने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जायज और उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विधायक शबसंत सोरेन भी मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *