बोकारो जिले के बेरमो में उसैद, संवाद और वरीयर मोम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वायु प्रदूषण मुद्दे पर माताओं का सम्मेलन कथारा स्थित आफिसर क्लब में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गोमिया विधायक लम्बोदर महतो थे।

विधायक ने कहा यहां की महिलाएं बहुत जगरुक हैं, जो वायु प्रदूषण के मामले को उजागर कर रही है। वायु प्रदूषण रोकने का एक ही सरल उपाय है कि हम लोग अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। यह ज्वलंत मुद्दा है। वायू प्रदूषण मामला को हमलोग विधानसभा में भी उठाएंगे। वायु प्रदूषण के नुकसान अनगिनत है। इस मौके पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसके लिए क्लब की दिवार पर विशाल पेपर लगाया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने अपने-अपने हस्ताक्षर कर यह साबित किया कि वायु प्रदूषण मुक्त हो हमारा वातावरण। प्रभारी दिनेश गुप्ता सीएसआर के चंदन कुमार मुखिया कंचन देवी, तरुलता देवी, डॉक्टर जितेंद्र कुमार के अलावा बोकारो जिला वरीयर मोम की ओर से रेखा देवी, दीपमाला देवी, सीता देवी, ज्योति देवी, सुशीला देवी, जबकि धनबाद जिला के संवाद से सुषमा देवी, मालती देवी, रेनू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अमीना खातून, शेखर, गुलाब, राकेश कुमार, शशि बाला, संजय समीर एक्टर के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *