बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में शुक्रवार को खमारबेंदी पंचायत मुखिया रीता देवी के सम्मान में अभिनन्दन सह-स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मुखिया सहित पूर्व जिला परिषद सदस्य जवाहर माहथा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिमेष कुमार चौधरी ने की। महासचिव मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने मुखिया के सम्मान में अभिनन्दन पत्र पढ़ा और समर्पित किया गया। महासचिव ने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि आज के तकनीकि व डिजिटल युग में कंप्यूटर के अभाव में संघ के अधिवक्ताओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समय-समय पर उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय की ओर से ऑन लाइन सुनवाई का आदेश जारी किया जाता है। ऐसे स्थिति में कंप्यूटर नहीं होने से वादकारों व आम जनों का विधिक कार्य ससमय निष्पादन करने में दिक्क्त होती है। मुखिया को दो सेट कंप्यूटर, प्रिंटर व दो टन का दो एसी से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। मुखिया व पूर्व जिप सदस्य ने मांगों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही। संचालन संयुक्त सचिव प्रशासन महेश चौधरी ने किया। इस मौके उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रसाद शर्मा, विकास तापड़िया, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) सोमनाथ शेखर, दामोदर कुमार, रेखा कुमारी, नवीन कुमार, रूपेश कुमार, राकेश कुमार झा, कामदेव पाठक, बीणा रानी, मृत्युंजय मल्लिक, अतुल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *