Kasmar: कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर पंचायत के मायापुर निवासी इस्माइल अंसारी के 35 वर्षीय पुत्र सिकंदर अंसारी की खांजो नदी में अवैध बालू उत्खनन करने के दौरान चाल धंसने से गुरूवार को मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार फुटलाही एवं भुचुंगडीह के बीच प्रतिदिन की भांति गुरुवार को अवैध बालू का उत्खनन किया जा रहा था। इस दौरान चाल हंसने से सिकंदर अंसारी मिट्टी में दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण व स्थानीय पुलिस धटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। करीब आधे घंटे बाद ग्रामीणों के सहयोग से सिकंदर को निकाला गया। बोकारो जनरल अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही सिकंदर ने दम तोड़ दिया। बता दें कि प्रतिदिन खाने नदी से लगभग दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बालू का उत्खनन किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *