बोकारो में लव जेहाद के एक मामले के आरोपी आरजू मल्लिक के माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित घर पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि बीएसएल की जमीन को अवैध रूप से अतिक्रमित कर पक्का मकान बनाया था। बीएसएल प्रबंधन ने भी इसके खिलाफ एसडीओ कोर्ट में शिकायत की थी। एसडीओ ने कहा कि न्यायालय में अतिक्रमण वाद के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसके घर पर बुलडोजर चलवाकर थोड़ा गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। लोग प्रशासन की इस कार्रवाई को देख रहे थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *