आठ वर्षीय बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत बताते हुए न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को बोकारो के हरला थाना का घेराव किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने परिजनों को बताया कि बच्ची की मौत पानी में डूबने से हुई थी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण हरला थाना पहुंच कर घेराव किया। गलत रिपोर्ट दिये जाने को लेकर न्याय की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। सच्चाई को छुपाने के लिए उसे कुलिंग पौंड में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की लीपापोती कर रही है। घटना की जानकारी पर सिटी डीएसपी कुलदीप चौधरी थाने पहुंचे।ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण कुछ मानने को तैयार नहीं थे। सिटी डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार फेफड़े में पानी जाने से बच्ची के मौत का कारण बताया। चास अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉ विकास कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ कोई गलत नहीं हुआ है, फेफड़े और पेट में पानी जाने के कारण उसकी मौत हुई है। मालूम हो कि शुक्रवार यानी 2 सितंबर को हरला थाना क्षेत्र बसंती मोड़ स्थित कूलिंग पौंड 2 से एक आठ बच्ची का शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने यूडी कांड दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया था।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *