आदिवासी सेंगेंल अभियान कसमार प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर मुर्मू के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम कसमार बीडीओ को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। मांग पत्र में आदिवासी स्वशासन व्यवस्था को सुधार लाने के लिए अविलंब जनतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों और व्यवहार समावेश करने, सरना धर्म कोड पारित कर जनगणना में शामिल करने, भारत के आठवीं अनुसूची में शामिल संताली भाषा को झारखंड में प्रथम राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया जाने। असम एवं अंडमान में वर्षों से जाकर बसे झारखंड के आदिवासियों को जनजाति का दर्जा देने, झारखंड अलग राज्य के बनने के उद्देश्य व नीति-शर्त प्रावधानों को सकारात्मक रूप से लागू कर आबुआगो दिशोम, आबुआगो राज्य का अनुपालन किया जाने सम्बन्धी मांग शामिल है। बीडीओ से भेंट करने वालो में विशेश्वर मुर्मू, सरोज लाल टुडू, धनीलाल मरांडी, मंगल मुर्मू, रामप्रसाद सोरेन, चंद्र किस्कू आदि शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *