BERMO : गोमिया प्रखंड के साड़म पूर्वी पंचायत अंतर्गत चटनियाबाग गांव में रविवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 200 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर उदघाटन के बाद सांसद व विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, और इसके निराकरण करने की दिशा में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए सांसद एवं विधायक को आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा की पिछले कई दिनों से हमलोग बिजली की समस्या से परेशान थे। बहुत से ऐसे कार्य है जो विद्युत के बिना संभव नहीं है, ऐसे में बिजली नही रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो गई थी। विद्युत व्यवस्था बहाल हो जाने से चटनियाबागी और नौवाबांध टोला के लगभग 1200 की आबादी लाभान्वित होंगे। मौके पर दिलीप रवानी, अजय राम, महबूब अंसारी, राजेन्द्र साव, अमित चन्द्रवंसी, चरकु अंसारी, प्रभुराम, चेतन राम, कलीम अंसारी, भोला रवानी, राहुल कुमार, संतोष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *