बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक से सुधीर विश्वकर्मा की चोरी हुई बोलेरो गाड़ी जेएच 09 जे 5133 को बालीडीह थाना पुलिस टीम ने बिहार के बैशाली में सोमवार को छापेमारी कर बोलेरो की बरामदगी के साथ अभियुक्त राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड के अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में वाहनों की चोरी के एक कांड का उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था जिसके द्वारा पूर्व में चोरी के वाहन के साथ चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें अभियुक्त अरूण राय व अजीत कुमार साहनी ने उक्त बोलेरो को बैशाली के उक्त अभियुक्त को बेंचने का उल्लेख किया था। जिसके आधार बालीडीह थाना के पुलिस की टीम ने छापामारी कर चोरी के बोलेरो को बरामद किया। छापामारी दल में पुअनि अनुज कुमार, निखिल आनंद, सअनि दिलीप कुमार आदि शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *