Bokaro: रविवार को लेवाटांड़ टोला में एक दिवसीय संताल सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता मांझी बाबा किशुन मुर्मू ने की। संचालन केसी टुडू ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धर्म प्रवक्ता एवं सिंगर नरेन हांसदा और झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, विशिष्ट अतिथि दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट के नायके बाबा जगरनाथ मुर्मू, जिप सदस्य सुनीता टुडू, समिति सदस्या मंजु देवी थे। धर्म कथावाचक नरेन हांसदा ने कहा कि हमारा समाज तभी बचेगा, जब हम सभी पूर्वजों के बताए अनुसार चलेंगे, और हमारे इष्ट देवता मारांग बुरु-जाहेर आयो, लुगू बाबा-लुगू आयो को हमेशा पूजा पाठ करेंगे तभी हमारा धर्म, संस्कृति, समाज एवं शिक्षा मिलेगा तथा अस्तित्व बचेगा। वहीं वक्ताओं में ट्रस्ट के महासचिव महावीर मरांडी, पूर्व सचिव सुनील कुमार टुडू, सुखदा किस्कु, रविंद्र नाथ हांसदा, महावीर सोरेन ने कहा कि आदिवासियों को बचाना है तो एकजुट रहना पड़ेगा।एकजुटता से ही हम अपना हक अधिकार ले पाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गा प्रसाद सोरेन, हिरालाल मुर्मू, बड़कु हांसदा, नुनूलाल टुडू, रासमुनी सोरेन, आम्बाई मुर्मू, सोहराय सोरेन, मथुर बेसरा, रंगलाल हांसदा, जलहरी टुडू, सहदेव सोरेन, राजू टुडू, अर्जुन सोरेन, दिनेश बेसरा, अभिमन्यु हेंब्रम, सोमाय चंद्र टुडू सहित अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *