Sahibganj: शहर के चानन गांव में रविवार की सुबह एक वृद्ध व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। एहतियात के तौर पर नगर इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद व मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश पुलिस बल के साथ कैम्प कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने अबतक छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ओपी पुलिस ने कृष्णा मंडल के एक हत्यारोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस के अनुसार सुबह कृष्णा मंडल के हत्या के आरोपी विपिन साह, जग्गा साह, सुभाष साह के पिता महेन्द्र मंडल (55) की जमकर पिटाई की गई है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंची और घायल अवस्था में सदर अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन वहां चिकितसक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महेन्द्र के दोनों पसली टूटी हुई है। वहीं, पुलिस को आशंका है कि कृष्णा मंडल की हत्या के बाद प्रतिशोध में यह हत्या की गई है। वहीं पुलिस ने कृष्णा मंडल हत्याकांड के आरोपी जग्गा साह को भी गिरफ्तार किया है। इधर, जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *