राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) में रौशन कुमार सिंह ने सफलता हासिल कर न सिर्फ बोकारो बल्कि झारखंड का नाम रौशन किया है। उन्होंने 92.10 परसेंटाइल लाकर 9 कैटेगरी के साथ मैरिट हासिल किया।
एनएफएसयू के परिणाम में रौशन का स्थान चुनिंदा टॉप विद्यार्थियों में रहा। है। कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग करने की जिज्ञासा रखने वाले किसी भी छात्र को जब देश के सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में एकीकृत बीटेक-एमटेक (5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) में दाखिला मिल जाय तो ये उनके लिए एक ड्रीम्स करियर की बात होती है। रौशन की उपलब्धि पर परिवारजनों ने खुशी जताई है। इनके के पिता सुनील कुमार सिंह बोकारो में एक निजी संस्था में कार्य करते हैं। माता अनिता सिंह गृहिणी है। उनके पिता ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में इसका डिमांड और बढ़ेगा। हर जिले में साइबर सेल का गठन किया जा रहा है।
स्कूल के रहा है अव्वल छात्र :
रौशन प्री नर्सरी से 12वीं तक बोकारो इस्पात नगर के गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के अव्वल छात्र रहे हैं। इन्होंने दसवीं में 94.6 अंक और बारहवीं 95.3 अंक अर्जित किया था।
कामयाब के लिए लक्ष्य के साथ अपडेट जरूरी :
रौशन ने बताया कामयाब होने के लिए टारगेट के साथ अपडेट होना जरूरी है। पुरानी पद्धति के अनुसार ही कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की तैयारी बेहतर ढंग से कर रहे थे और जेईई मेंस 2022 में 93.25 अंक लेकर एक बेहतर रैंक हासिल किया। लेकिन साथ ही साथ एक न्यूज़ पेपर में प्रकाशित समाचार व विज्ञापन के आधार पर गुजरात गांधीनगर में स्थित एनएफएसयू की परीक्षा भी दी और सफलता प्राप्त की। पिछले दस माह से इंजीनियरिंग की तैयारी में जुटे हुए थे। प्रतिदिन कम से कम 5-6 घंटे पढ़ाई किया करते थे।
विज्ञान और तकनीकी जांच के लिए प्रमुख प्रयोगशाला :
बताते चले कि एनएफएसयू फोरेंसिक विज्ञान और तकनीकी जांच के लिए प्रमुख प्रयोगशाला है। इसके अंतर्गत विभिन्न राज्यों में 10 एनएफएसयू परिसरों की स्थापना उनके संबंधित कानून की आवश्यकताओं के अनुसार राज्यों की पुलिस और न्यायिक प्रणाली में फोरेंसिक विज्ञान को शामिल करने का एक कदम है। यह कदम गृह मंत्रालय की योजना का हिस्सा है, जिसके तहत विश्वविद्यालय कार्य करता है। राष्ट्रीय महत्व के संस्थान की स्थिति के साथ राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय दुनिया का पहला और एकमात्र विश्वविद्यालय है जो फोरेंसिक, व्यावहारिक, साइबर सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक और संबद्ध विज्ञान को समर्पित है।