Bokaro: बढ़ते ठंड को देखते हुए बुधवार देर शाम को जिला प्रशासन की ओर गरीब व जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी रंजना अस्थाना, डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन कुमार झा, अपर नगर आयुक्त चास अनिल कुमार, चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने मिलकर कंबल बांटा। बोकारो स्टील सिटी स्टेशन परिसर, शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, बस स्टैंड नया मोड़, चास गरगा पुल समीप कंबल बाते गए। मौके पर डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जरुरतमद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। प्रखंडों को भी कंबल उपलब्ध करा दिया गया है। कंबल वितरण के समय विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक रवि शंकर मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *