बोकारो जिले के बेरमो के करगली बाजार नावाखाली पाड़ा में करमा पर्व के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व झूमर डांस प्रतियोगिता का आयोजन नगर मंडल मंत्री टुनटुन तिवारी व भाजपा नेत्री सुमन कुमारी के नेतृत्व में कराया गया। मुख्य अतिथि फुसरो नगर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, नगर मंत्री टुनटुन, कांगेस नेत्री पम्मी सिंह, वार्ड पार्षद अनिल साव ने प्रतिभागी बच्चियों व युवतियों को मेडल व डांस में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूह को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। करगली बाजार की शगुन कुमारी, परी कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर लोगो का मनमोह लिया। वहीं, सभी मंचासीन अतिथियों ने भाजपा नेत्री सुमन कुमारी को भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता ने किया। नगर मंत्री टुनटुन तिवारी ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *