बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के कुलागुजू निवासी संजय कुमार महतो ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया में 5277‌ रैंक और ओबीसी रैंक में 1808 रैंक हासिल कर कसमार प्रखंड सहित बोकारो जिले का नाम रौशन किया है। संजय के पिता मुकेश महतो कृषक हैं। मां सरकारी विद्यालय में ‌बतौर सहायक शिक्षिका है। संजय ने वर्ष 2020 में गोमिया स्थित पिट्स माडर्न स्कूल गोमिया से दसवीं में 95% तथा 2022 में बोकारो के चिन्मया पब्लिक स्कूल से 12वीं में 91% अंक लाकर परीक्षा पास की है। बता दें कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को बारहवीं के बाद सरकारी एवं मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालयों में एबीबीबीएस, बीडीएस तथा आयुस कोर्सेस की डिग्री की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा लेती है। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी करती है। यह कोर्स 5.5 वर्षों का होता है जिसमें एक 4.5 वर्ष का एकेडमिक पढ़ाई और 1 वर्ष इंटर्नशिप पढ़ाई होता है। संजय के इस परीक्षा क्वालीफाई करने पर कसमार प्रखंड के लोगों में खुशी का माहौल है। कई शिक्षाविद, समाजसेवी, राजनेताओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *