बोकारो जिले के कसमार थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में रमाकांत गुप्ता ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी सुबोध कुमार से प्रभार लिया। नए थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधी प्रवृति के लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित पक्ष या लोग थाना में पहुंचकर अपना सही और वास्तविक पक्ष सीधे तौर पर रखने का काम करें। मैं ससमय थाना में सभी मामलों पर उचित कार्रवाई करने का काम करूंगा। श्री गुप्ता इसे पहले बेरमो थाना में कार्यरत थें। वे 2018 बैंच के एसआई है। मौके पर एसआई अनिल कुमार, धीरज कुमार सहित एएसआई तथा थाने के स्टाफ उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *