बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के कसमार चौक में पहली बार गणपति का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को कसमार थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा का पट खोल कर महोत्सव का शुभारंभ किया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महोत्सव का आयोजन श्रीश्री गणेश महोत्सव पूजा समिति कसमार के द्वारा आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सुबह कलश स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा पूजन और संध्या को आरती किया गया। दूसरे दिन गुरुवार को सुबह पूजन -आरती तथा रात्रि आठ बजे नृत्य प्रतियोगिता, शुक्रवार को विशेष गणेश पूजन व आरती, शनिवार को प्रातः गौरी आवाहन पूजन एवं संध्या को आरती तथा रात्रि को भव्य माता जागरण का आयोजन धनबाद के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। अंतिम दिन रविवार को सुबह गौरी पूजन, विशेष भोग, हवन, आरती, महाप्रसाद का वितरण तथा संध्या को वेदी एवं प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा। इस शुभारंभ के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि धार्मिक कार्यों में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि होती है। मौके पर अखिल कुमार चौबे, सूरज साव, विष्णु जायसवाल, गणेश करमाली, पिंटू शर्मा, शशि प्रजापति, रजत मिश्रा, राकेश रंजन, मेघनाद गोस्वामी, गौतम साव, प्रीतम मिश्रा, मंजीत जायसवाल, समीर गोस्वामी, कुमार गणेश, टिंकू प्रजापति, उमाशंकर रवि, आनन्द ठाकुर, कृष्णा कपरदार, पंडित मोहन कृष्ण, चौबे, अविनाश कुमार चौबे, सुनील मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *