बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के दांतू में बनो किसान संस्था और उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी रांची की ओर से चल रहे रावे प्रशिक्षण के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो सहित अन्य शामिल थे।प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं के पांच समूह की ओर से परंपरागत व वैज्ञानिक खेती किसानी के दस मॉडल तैयार किए गए थें। विधायक ने कहा कि बदलते समय के दौर में अब किसानों को भी खेती किसानी के तौर तरीकों में बदलाव करना होगा। अब खेती सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं बल्कि व्यवसायिक दृष्टि से करना होगा ताकि गांव के हर किसान अपने खेतों में एक फसली नहीं, बल्कि बहुफसली खेती कर अपना जीविकोपार्जन को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को व्यापक रूप से प्रचार प्रसार पर जोर दिया। बनो किसान संस्था की सचिव आकांक्षा कुमारी ने बताया कि प्रदर्शनी में हिस्सा लेनेवाले सभी समूह को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान जल्द ही दिया जाएगा।

यह थे मौजूद :

मौके पर दांतू पंसस नागेंद्र कुमार, बनो किसान की सचिव आकांक्षा कुमारी, प्रशिक्षक प्रसेनजित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह, अखिल महतो, शेखर, बलदेव रजवार, प्रवीण कुमार, मंतोष महतो, मुकेश महतो, ओमप्रकाश कुमार, अभिषेक कुमार, नीलेश महाराज, दीपक कुमार, बहादुर महतो, जितेंद्र कुमार व अन्य बच्चे मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *