Kasmar : पेटरवार-कसमार संयुक्त अवशेष ग्रामीण पाईपलाइन जलापूर्ति योजना के तहत खूदीबेड़ा में बन रहे ग्राउंड वाटर रिसोर्स में स्थानीय ग्रामीण मजदूरों को काम पर नहीं लगाये जाने के विरोध में बुधवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अमरेश कुमार महतो, भुवनेश्वर महतो, प्रशांत महतो समेत अन्य स्थानीय लोगों ने हंगामा कर काम बंद करा दिया। कहा कि स्थानीय रैयत कुशल एवं अकुशल मजदूर रहते हुए अन्य राज्यों से मजदूर लाकर कार्य कराया जा रहा है। जबकि स्थानीय लोग बेरोजगार बैठे हैं‌। सूचना पाकर कुछ देर बाद साईड़ इंचार्ज विनय कुमार पंहुचे। उन्होंने वार्ता किया और कहा कि लोकल मजदूरों को भी कुशलता के आधार पर काम में रखा जायेगा। वही महिला मजदूरों को देर शाम तक कार्य नहीं कराया जायेगा। इसके अलावा निर्धारित मजदूरी भुगतान किया जायेगा। वही ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया तो साईड इंचार्ज ने कहा कि जो भी मानक है उसी के अनुसार कार्य कराया जायेगा। तब जाकर स्थानीय ग्रामीण सहमत हुए। मौके पर चूरन महतो, लखी नारायण महतो, तूफान महतो, केदार महतो, राम दयाल महतो, कपिलेश्वर महतो, सरोज महतो, योगेंद्र महतो, चुनकी देवी, शनिचरी देवी, रेखा देवी, इंदू देवी, ललिता देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *