Bermo: पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको पंचायत में गुरुवार अहले सुबह पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ अवैध कोयला डिपो के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। लगभग 40 टन अवैध कोयला जपब्त किया गया। पुलिस के वहां पहुचते ही इस अवैध धंधे से जुड़े लोग मौके से फरार हो गएं। छापेमारी मे जब्त कोयले को पेटरवार पुलिस ट्रकों में लाद अपने साथ थाने ले गई। जबकि मौके पर मौजूद थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि अभी किसी के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं किया गया है जल्द ही इस धंधे में शामिल लोगो को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया जायेगा। ज्ञात हो कि यह खेतको के अवैध कोयला डिपो पर पुलिस की छापेमारी की कोई पहली घटना नहीं है। महीने दो महीने में पेटरवार पुलिस की ओर से इस तरह की कार्रवाई की जाती है मगर अवैध कोयले के काले खेल में शामिल लोगों को इस तरह के पुलिस कार्रवाई से कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं, लोगों की माने तो यह पुलिस द्वारा छापेमारी कर महज खानापूर्ति की जाती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *