Bermo: एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान में बोकारो अंचल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता कारगली के खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में 32 खिलाड़ी चयनित होंगे जो राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसका उद्घाटन पूर्व सासंद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो प्रमुख और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गिरिजा देवी समेत अन्य ने किया। पूर्व सासंद ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि एकल अभियान गांव के बच्चों के बीच से प्रतिभावान खिलाड़ियों को निकाल राष्ट्रीय स्तर पर निखारने का काम कर रहा है। कार्यक्रम में फुसरो, बेरमो चंदनकियारी, चंद्रपुरा, गोमिया, चास, पेटरवार, कसमार, भोजूडीह आदि जगह के बच्चे शामिल हुए। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, एकल अभियान जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार राय, सचिव सुभाष महतो अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख सह फुसरो मंच अध्यक्ष नरेश महतो, अभियान प्रमुख प्राण महतो सहित निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, वीरू गिरी,आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *