Bermo: बेरमो कथारा शुक्रवार के अहले सुबह लगभग साढ़े आठ बजे स्नान करने दमोदर नदी जाने के क्रम में कथारा सीपीपी काॅलोनी निवासी 36 वर्षीय बृजेश मुंडा को जंगली हाथी ने घायल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही सीपीपी कॉलोनीवासी और कथारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और पंचायत समिति सदस्य द्वारा उस घायल व्यक्ति को तत्काल सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा गया। जहां डॉक्टर निशा टोप्पो ने उसकी इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे केएम मेमोरियल बोकारो भेज दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति रांची निवासी है और अपनी बहन के घर रेलवे काॅलोनी आया हुआ था और सुबह बगल के दामोदर नदी स्नान करने जा रहा था इसी बीच यह घटना घट गई। हालांकि उसकी जान तो बच गई मगर हाथियों के हमले से वह बुरी तरह घायल हो चुका है। इस मौके पर कथारा पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा कथारा ओपी और तेनुघाट वन विभाग को इस घटना की सूचना दे दी गई। बताता चलू कि पिछले लगभग एक सप्ताह से 20 से 25 हाथियों का झुंड तेनुघाट, खेतको, चांपी, झिरकी, कथारा रेलवे कॉलोनी, सीसीएल कथारा वाशरी तथा कथारा कोलियरी क्षेत्र में डेरा जमा रखा है और शाम ढलते ही हाथियों का यह झुंड आबादी वाले इलाके में घुसने की ताक में लगी रहती है। क्षेत्र के लोगों मे इन हाथियों के कारण डर व दहशत व्याप्त है। लोग शाम ढलते ही घरों में दुबक जाते हैं। हर कोई दिन में भी इन रास्तों से गुजरने में डरते हैं। वहीं आज की घटना ने रोगों को अंदर से हिलाकर रख दिया है। हाथियों के इस झुंड में कई बच्चें भी शामिल नजर आ रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *