नौ सूत्री मांगो को लेकर झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा बोकारो जिला कमेटी ने मंगलवार को बोकारो जिला समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह मौजूद थे।

श्री सिंह ने कहा कि बोकारो जिले के चौकीदारों और दफादारों को सरकारी आदेश के बाद भी एसीपी और एमएसीपी का लाभ नहीं मिल रहा है। चौकीदारों और दफादारों को उनका बीट और कार्यक्षेत्र अंचल कार्यालय है, बावजूद इनसे बाहर ड्यूटी कराई जाती है। धरना में शिव नाथ ठाकुर, करमचंद रजक, बंटी साहू, धीरेन मंडल, प्रदीप ठाकुर, अजीत राय, मुख्तार अंसारी, रोहित, हजारी प्रसाद सिंह, सुदर्शन पहलवान, संजय सिंह, शंकर राम, अश्विनी राय, निमाई चंद्र रजवार, सहित अन्य मौजूद थे।
चौकीदारों की मांगे :
सेवा विमुक्त चौकीदार दफादरों को पुनः सेवा में योगदान कराने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफादारो के आश्रितों की नियुक्ति करने, बिहार के तर्ज पर स्वेच्छा सेवानिवृत्ती का लाभ देने, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए आश्रित परिवार की सूची में पोता को जोड़ने, बैंक ड्यूटी, कैदी एस्कॉर्ट, रोड गश्ती, डाक ड्यूटी और पोस्टमार्टम ड्यूटी कराने पर रोक लगाने, वर्दी भत्ता प्रतिवर्ष ₹10000 देने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *