श्री श्री रानी सती दादी जी के भादो महोत्सव के प्रथम दिवस 25 तारीख आज भव्य मंगल पाठ का आयोजन सुबह 10:00 बजे से किया गया।जिसमें की समाज से लगभग 300 महिलाओं ने सर्व सुहागन के लिए मां का मंगल पाठ किया। पाठ वाचक सुश्री शीतल कतारुका एवं टीम पुरिलिया के द्वारा संगीत मय धमाल मंगल पाठ प्रस्तुति से सबको झूमते हुए मंगल पाठ वाचन किया । दोपहर भंडारा प्रसाद ग्रहण करते हुए संस्थान ने सभी के लिए मंगल कामना की। कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी पंचायत के तत्वधान में श्याम संस्थान रानी सती भक्त मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। तथा मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच ,मारवाड़ी उड़ान शाखा ,इत्यादि संस्थाओं सहित समाज के सभी भक्तों प्रेमियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है ।भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है कल दिनांक 26 तारीख चतुर्दशी भव्य ज्योत भव्य श्रृंगार रात्रि जागरण का आयोजन किया गया है। रामगढ़ से श्वेता अग्रवाल एवं ग्रुप के द्वारा भक्ति भजन कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा छप्पन भोग एवं भव्य सिंगार का दर्शन करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *