कांग्रेस पार्टी की आगामी 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान होने वाली महारैली और 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर बुधवार को बोकारो परिसद में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी नैयर ने कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए 4 सितंबर को महारैली के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार को मुंह तोड़ जवाब दी जाएगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर हर जिले में कोर कमेटी के साथ बैठक की जा रही है। केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए डॉ नैयर ने कहा कि सरकार की कमरतोड़ महंगाई से पूरे देश की जनता त्रस्त है। सरकार की हठधर्मिता और गलत नीतियों के कारण देश में संवैधानिक संकट उत्पन्न जैसी स्थिति हो गयी है। देश में एक साजिश के तहत धार्मिक उन्माद पैदा फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक देश के जिम्मेवार विपक्ष होने के नाते कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध कर रही है। स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बोकारो में सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था, अस्पताल में महिला चिकित्सकों की कमी, शहर से लेकर गांव तक बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप पर चिंता जताई। इस मौके पर कोर कमेटी के अरविंद कुमार पांडेय, विकास पांडे, सुबोध झा, हाज़ी इरशाद खान, अनिता सिंह, विक्की कुमार, वशीर अंसारी, अनवर हुसैन, मुंतजिर सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *