BERMO : पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको पंचायत में बुधवार को पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ अवैध कोयला के कारोबार पर छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 18 टन अवैध कोयला के साथ साथ लगभग पांच स्कूटर भी जब्त किए गए। पुलिस के वहां पहुंचते ही इस अवैध धंधे से जुड़े सभी लोग मौके से फरार हो गएं। छापेमारी मे जब्त कोयले को पेटरवार पुलिस ट्रेकटरों में लाद थाने ले गई। पांचों जब्त स्कूटर को भी पुलिस अपने साथ थाने ले गई। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि अभी किसी के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं किया है। जल्द ही इस धंधे में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा। ज्ञात हो कि यह खेतको के अवैध कोयला डिपोओ पर पुलिस की छापेमारी की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी दर्जनों बार इस तरह की छापेमारी देखने को मिली, मगर आज तक यह धंधा बंद होने की जगह और गति पकड़ी गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *