Jainamore:जैनामोड़ मे जनहित क्रांति मोर्चा की बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष राम कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन मजबूती व विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से नंद किशोर महतो को जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही उसे जल्द ही प्रखंड कमेटी बनाने की जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोर्चा का गठन बाल कल्याण व महिला सशक्तिकरण के लिये किया गया हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार से कैसे जुड़े उसके लिए मोर्चा के सदस्य बेरोजगारों को दिशा निर्देश देगा। वृद्धा व विधवा पेंशन लेने मे सहयोग करते हुए लाभुकों को लाभ दिलाने के साथ जनहित क्रांति मोर्चा का सदस्य बनाते हुये रजिस्ट्रेशन कराने का निर्णय लिया गया।मौके पर सचिव मो असीमुद्दीन, महामंत्री भुनेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष मुनेजा खातुन, उप सचिव जहाना खातून, उपाध्यक्ष राम स्वरूप मिश्रा, कोषाध्यक्ष मदन कुमार, रीता देवी, टीडी सिंह टिकैत, सुरेश सिंह, सोनम देवी, शांती कुमारी, सोना देवी, सरिता देवी, यशोदा देवी, पुतुल देवी, ममता देवी, मंजू गोराई, योगिता देवी, कंचन देवी, उषा देवी, सुरज कुमार आदि मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *