Petarwar: पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्रीजगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय के संस्थापक, गोंडल गच्छ शिरोमणि, नेत्र ज्योति प्रदाता श्रीजयंत मुनि महाराज का बुधवार को विजयादशमी के दिन बड़े ही धूमधाम के साथ जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। यह शताब्दी महोत्सव पुण्य साध्वी दर्शना बाई महासती व स्वाति बाई महासती के संयुक्त सानिध्य में मनाया गया। पूज्य मुनिश्री का जन्म शताब्दी वर्ष मनाने के लिए मुंबई, कोलकाता, जमशेदपुर, धनबाद, चास, बोकारो व बेरमो सहित पर्वतीय क्षेत्रों से अहिंसा संघ के लोग काफी संख्या में आये थे। विदित हो कि मुनिश्री की प्रेरणा से आदिवासी लोगो ने अहिंसा संघ का निर्माण कर एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुनिश्री के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर धर्म सभा सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। धर्मसभा को दर्शना बाई व स्वाति बाई महासती ने संबोधित करते हुए मानवता के पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *