बोकारो जिले के बीएस सिटी के सेक्टर 12 स्थित बुद्ध मोड़ में अर्जक संघ सेक्टर 12, इकाई ने सोमवार को यूपी के पूर्व वित्त मंत्री वैज्ञानिक चिंतक रामस्वरूप वर्मा की जयंती क्रांति दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अयोध्या राम व संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष यमुना राम ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता चंद्रदेव रजक ने कहा कि आजादी के बाद यहां कि एक बड़ी आबादी अंधविश्वास एवं पाखंडवाद के गुलाम थी। इस गुलामी के कारण देश में वैज्ञानिक सोच पर जादू-टोना, तंत्र-मंत्र भारी पड़ रहा था। युवा वास्तविकता से हटकर अपनी राह से भटक रहे थे। रामस्वरूप वर्मा अपने वैज्ञानिक चिंतन से देश को अंधविश्वास से आजादी दिलाने के लिए एक नई मिशन की शुरुआत करते हुए 1 जून 1968 में अर्जक संघ की स्थापना कर नई दिशा दी। जिला मंत्री रामदास दास ने कहा कि आज हम एक ऐसे महामानव को याद कर रहे है, जिसके दिए दर्शन भारत ही नहीं बल्कि विश्व के जितने भी लोग जो शारीरिक श्रम के द्वारा उत्पादन और निर्माण करते हैं। उनको सम्मान व स्वाभिमान से जीने के लिए राह दिखाया है। उन्होंने कहा पाखंडवाद की व्यवस्था को बदल कर रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई व पढ़ाई की व्यवस्था की जरूरत है। मौके पर लोहड़ी रजक, नेपाल मेहता, देशलाल राम, बंधु रजक, बबन प्रसाद पाल, बल्ली राम, चंद्रदेव रजक, सतीश कुमार, झरीलाल पात्रा, गोपाल हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे। इधर चास स्थित कुशवाहा भवन, सेक्टर 8 स्थित डॉ अंबेडकर मानव संस्थान के कार्यालय में व सेक्टर 6 सी सहित कई स्थानों में भी रामस्वरूप वर्मा की जयंती क्रांति दिवस के रूप में मनाई गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *