बाल अधिकार कार्यकर्ता की ओर से 18 सितंबर को सेक्टर 4 थानांतर्गत संत रविदास मोड़ स्थित झुग्गी बस्ती के महर्षि रविदास सेवा आश्रम परिसर में बाल अधिकार सरंक्षण जागरूकता अभियान का अयोजन किया गया। बच्चों के बीच मास्क वितरण भी किया गया।

मनोवैज्ञानिक डॉ प्रभाकर कुमार ने कार्यक्रम के दौरान बच्चे की परिभाषा, बाल अधिकारों, बाल कानून और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से बालिकाओं को सरंक्षण एवं सशक्त करने के लिये 2015 में निम्न लिंगानुपात वाले सौ ज़िलों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरू की गयी थी। घटती लिंगानुपात पर चर्चा करते हुए उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि समुदाय में लड़का लड़की के नाम पर विभेदन नहीं करें। भ्रूण हत्या एक सामाजिक कलंक है। कहा कि बच्चों को सभी तरह के शोषण से बचाने में माता-पिता और अभिभावकों की अहम भूमिका है। इस मौके पर बच्चों से कुछ सवाल पूछे गए और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर शक्ति प्रसाद, सरोज कुमार, अंबिका शर्मा, मनोज शर्मा, अजय यादव, शोभा कुमारी, कसीदा देवी, आरती देवी, बसंती देवी, नीलम पांडे, हिमांशु सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *