झामुमो कसमार प्रखंड कमेटी शहीद कैलाश रजवार की जयंती मनायेगी। यह निर्णय रविवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेम्ब्रम अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।‌ आगामी 11 सितंबर 2022 को शहादत दिवस मनाने के अलावा पार्टी संगठन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी शहादत दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। श्री हेंब्रम ने कहा कि झामुमो शहीदों और बलिदान की उपजी हुई पार्टी है। शहादत दिवस को तैयारी को लेकर समिति का गठन किया गया। मौके पर गर्री पंचायत के पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार, सोहेल अंसारी, मिथिलेश महाराज, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र महतो, राजेश कपरदार, तनवीर आलम, नंदन कपरदार, भुनेशर करमाली, मनोहर महतो, नवीन जायसवाल, नरेश महतो, अशोक नायक, हरेंद्र नाथ महतो, कैलाश टुडू, गणेश कपरदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *