Bokaro: चास बाईपास रोड स्थित वैभव होटल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता के लिए मशहूर स्टैंडर्ड गैलरी का उद्घाटन सुशीला देवी व सुशांत कुमार नंदा ने संयुक्त रूप से किया। हैवेल्स कंपनी के ब्रांच बिजनेस हेड सुशांत कुमार नंदा ने बताया कि स्टैंडर्ड गैलरी का झारखंड प्रांत का दूसरा शोरूम चास में खुला है। शोरूम की निदेशिका राखी चौधरी ने बताया की स्टैंडर्ड कंपनी स्विच गीयर के निर्माण में विगत 46 वर्षों से है और देश की अग्रणी कंपनी है। इसके अलावा भी वायर, केबल, पंखे, स्विच के निर्माण में भी कंपनी की अच्छी साख है। इस अवसर पर संजय बैद, शिव हरी बंका, संजय शर्मा, डॉ श्रवण, शैलेंद्र जयसवाल, प्रशांत कुमार, अरुण लोधा, दीपक झांझरिया, सिद्धार्थ पारक, शशांक अग्रवाल, रामाशंकर राय, संजय सिंह, स्टैंडर्ड कंपनी के सुब्रतो चक्रवर्ती, श्रीकांत, राजीव चक्रवर्ती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्थान के निदेशक मनोज चौधरी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *