kharsawan : कुचाई प्रखंड के रूगुडीह फुटबाॅल मैदान में स्व भगवत सिंह मुंडा जंयती पर सोनाली टुसू मेला संघ लुपूंगबेडा रूगुडीह की ओर से आयोजित दो दिवसीय टुसू मेला और फुटबाॅल प्रतियोगिता संपन्न हो गया। पुरूष वर्ग के फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पोड़ाडीह एफसी को 1-0 से पराजित कर डोरेया एफसी की टीम चैम्पियन बनी। जबकि महिला वर्ग के फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में टाई ब्रेकर के तहत हेलो ब्रदर्श विजार कुचाई को 2-1 से पराजित कर मधुडीह टीम चैम्पियन बनी। इस पुरूष वर्ग के फुटबाॅल प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। जबकि बालिका वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा व सासंद प्रतिनिधि लखीराम मुंड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबाॅल को किक मारकर किया। साथ ही मुखिया और सांसद प्रतिनिधि के द्वारा पुरूष वर्ग फुटबाॅल प्रतियोगिता के विजेता टीम डोरेया एफसी को 20 हजार, उपविजेता टीम पोड़ाडीह एफसी को 15 हजार तथा तृतीय स्थान पर रहे जीएम एफसी पाडेया को 10 हजार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिला फुटबाॅल प्रतियोगिता केें विजेता टीम मधुडीह टीम को 2500 रू तथा उप विजेता टीम विजार को 2000 हजार तथा तृतीय स्थान पर रहे पोड़ाडीह एफसी को 1000 रूपये देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री मुंड़ा ने कहा कि खेल कैरियर के लिए बेहतर विकल्प है। खेल में मिली कामयाबी से न सिर्फ अपनी पहचान बनती है, बल्कि स्कूल, क्षेत्र, राज्य का नाम रौशन होता है। गामीण परिवेश में झारखण्ड के खेल प्रतिभा की धूम है। टूसू चैडाल प्रतियोगिता के विजेता जोजोहातु को तीन हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बूगी बूगी नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैकुंठ सिंह मुंडा, मंगल पाण्डेया, दुर्गा सिंह मुंड़ा, ललित चन्द्र सिंह मुंड़ा, हरिचरण मुंडा, हेमन्द्र सिंह मुंड़ा, मंदन सिंह मुंड़ा, डोमन सिंह मुंड़ा साहित अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *