Bokaro : उन्नति फाउंडेशन बोकारो की ओर से शुक्रवार को बोकारो क्लब बेनटेन हॉल में हर्षोल्लास के साथ डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। आयोजन में मां दुर्गा की चौकी स्थापित करते हुए पूजा अर्चना की गई। सामूहिक आरती करते हुए मां दुर्गा से समाज में सुख, शांति व समृद्धि की गई। कार्यक्रम में करीब 140 महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने शक्ति रुपी मां दुर्गा का पूजा अर्चना करते हुए गरबा किया। सचिव अर्चना सिंह ने कहा कि डांडिया रास नृत्य मां दुर्गा के सम्मान में प्रस्तुत किया गया है जो भक्ति गरबा नृत्य के रूप में जन्म लिया है। डांडिया नृत्य गुजरात का सबसे लोकप्रिय नृत्य के रूप में माना जाता है। डांडिया नृत्य में महिलाएं छड़ी का प्रयोग करते हुए नृत्य करती है। इस नृत्य के आयोजन में महिलाएं विशेष वेशभूषा में रहती हैं। आयोजन में अध्यक्ष सुलेखा कुमारी, कोषाध्यक्ष मिली मनी, जया सरकार, पूनम सिंह, रत्ना गुप्ता, अमिता मिश्रा सहित अन्य ने सहयोग किया। इस महोत्सव में मुख्य रूप से चंद्रिमा राय, ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज, महिला थाना प्रभारी ज्योति, सिटी थाना इंस्पेक्टर दुलारे चौरे, सीमा बरनवाल, बबली सरकार, रश्मि शर्मा, नीतू, सुनीता, सोनू, रितू, अंजू, सरिता पुरोहित, मनोरमा, साधना, माधुरी सिंह, अनीता झा लक्ष्मी, प्रेमलता, संध्या यशवाल, बसंती शर्मा, इंदिरा सिंह, इंदुप्रिया, डिंपल सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *