Kanpur: ताजिकिस्तान में आयोजित इंटरनेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन एशियन चैंपियनशिप 2022 में खुशबू निषाद ने कांस्य पदक हासिल कर ना सिर्फ देश बल्कि निषाद समाज का नाम रोशन किया है। निषाद समाज सहित अन्य संगठन के लोग जगह-जगह इस बिटिया का स्वागत कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को बीजी पब्लिक स्कूल सिद्धनाथघाट जाजमऊ कानपुर में आयोजित स्वागत समारोह में समाज के लोगों ने स्वागत किया गया। समारोह का आयोजन नेशनल एसोसिएशन आफ फिशरमैन व अखिल भारतीय लोधी निषाद बिंद कश्यप एकता समता महासभा की ओर से किया गया था। इस मौके पर अखिल भारतीय लोधी निषाद बिंद कश्यप एकता समता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक एडवोकेट राम कुमार मौजूद थे। कुमार ने कहा कि खुशबू द्वारा कांस्य पदक हासिल कर समाज के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर एथलीट खुशबू को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। मालूम हो कि खुशबू नंदलाल निषाद नंदा की बेटी है। ताजिकिस्तान में आयोजित चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। इस अवसर पर नेशनल एसोसिएशन आफ फिशरमैन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाशनाथ निषाद, एकलव्य कुमार, अभिजीत कुमार, योगेश वर्मा, अंजना वर्मा, पूर्व पार्षद मुन्ना वर्मा, अजय कुमार, देवी प्रसाद निषाद सहित स्कूली बच्चे और समाज के लोग मौजूद थे। उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने आवास पर खुशबू निषाद का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *