बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी एचएमटी कॉलोनी में अजगर पर नजर पड़ते ही कॉलोनी वासियों के होश उड़ गए। भगदड़ मच गयी। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पर बोकारो थर्मल थाना को दी। सूचना मिलते ही पुअनि बिक्रांत मुंडा वहां पहुंचे। देखकर वे भी हैरान हो गये। हिम्मत दिखाते हुए मुंडा ने काफी मशक्कत करके अजगर को जाल में फंसा लिया और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। बताया जाता है कि रविवार शाम चार बजे के आस पास कॉलोनी वासियों को बाहर टहलने के दौरान उस पर नजर पड़ी। नजर पड़ते ही लोग चीखने चिलाने लगे। बताया गया कि अजगर का वजन 50 किग्रा से अधिक था, उसकी लंबाई लगभग 12 फीट थी। इतना बड़ा अजगर मिलने से कॉलोनीवासियों में दहशत है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *