BOKRO : 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति व नियोजन नीति को झारखंड प्रदेश में लागू कराने के लिए धनबाद राजगंज के विकास कुमार महतो ने गत 28 अप्रैल से देश के अन्य राज्यों में रहने वाले सभी झारखंडियों को जागरूक करने के लिए 12,515 किमी की दूरी साइकिल से सफर कर बुधवार को झारखंड के बोकारो में प्रवेश किया। विकास का इस साहस को देखकर लोगों ने नगेनमोड़, पिंड्राजोरा, संथालडीह मोड़ और पुपुनकी में भव्य स्वागत करते हुए उनकी आरती उतारी। 32 वर्षीय श्री महतो देश के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा आदि राज्यों का दौरा कर बुधवार को अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल के रास्ते प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों से अपार जन समर्थन मिला। इससे हमारा मनोबल और काफी बढ़ गया। अन्य राज्यों की भांति हम सभी झारखंडियों को अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने हेमंत सरकार को 1932 खतियान लागू करने के लिए धन्यवाद दिया तथा आंदोलनकारियों के प्रति आभार जताया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *