बोकारो-हजारीबाग जिले की सीमा पर स्थित कोनार डैम में डूबने से एक छात्र की मौत हो गयी।यह हादसा डैम में नहाने के दौरान हुआ। छात्र की पहचान रमुआ गांव के रहने वाले 13 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। प्रिंस के साथ नहाने गये साथी ने उसको डूबता देख बचाने की कोशिश की।लेकिन जब वो उसे बचाने में नाकाम रहे तो वहां से भाग गये। घटना के संबंध में विष्णुगढ़ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि प्रिंस कुमार 23 सितंबर को अपने साथियों के साथ कोनार डैम नहाने गया था। नहाने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में डूब गया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय गोताखोर और चतरोचट्टी थाना की मदद से शनिवार को छात्र के शव को निकाला गया। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गोताखोर धीरज लहेरी, अशोक महतो, बासुदेव महतो, नीरज लहेरी, पूर्व मुखिया टूकन महतो, देवेंद्र महतो, जगदीश महतो, गुलाब महतो और काली महतो ने छात्र के शव को डैम से निकालने में मदद की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *