BERMO : कलश स्थापन के साथ नवरात्र की पूजा सोमवार से शुरू हो गई। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा विधि विधान से की जाएगी। गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मंदिरों में दुर्गा पूजा वैदिक मंच्चोरण और सप्तदशी पाठ से गुंजायमान हो जाएगा। इस साल श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति झारखण्ड बाजार तुलबुल में कलशयात्रा साथ शारदीय नवरात्र पूजा शुरू हुआ। इस दौरान शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को प्रखण्ड के शहरी व ग्रामीण इलाकों के बाजारों में पूजन सामाग्री और फलों की खरीदारी श्राद्धालुओं ने की। होसिर-साड़म गोमिया, चतरोचट्टी, कोदवाटांड़, ललपनिया, महुआटांड़ व तुलबुल आदि दुर्गा मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था व विश्वास का केन्द्र है। कहा जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से माता दुर्गा की पूजा व अर्चना करते हैं, उनकी हर मुराद पूरी होती है। कलश यात्रा कार्यक्रम में तुलबुल पंचायत के मुखिया ममता देवी, पूजा समिति तुलबुल अध्यक्ष महादेव प्रजापति, सचिव रघुनाथ प्रजापति, मुकेश सोरेन फिकरु साव, अनिल कुमार, मुरली केवट, जलेश्वर हंसदा, नंदकिशोर प्रजापति, ईश्वर चौहान, नरेश साव, बैजनाथ प्रजापति, टिंकू प्रजापति, सुरेश साव,प्रभु साव, अशोक साव, भोला साव, करण मुंडा, रामप्रसाद प्रजापति, दिनेश्वर प्रजापति, दिनेेेश कुमार, पांचू लाल प्रजापति सहित भारी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *