झामुमो कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक बुधवार को बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी झारखंड मजदूर संघ कार्यालय में हुईं। जिसकी अध्यक्षता झामुमो बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो एवं संचालन रीतलाल महतो ने किया।

बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने स्थानीय बेरोजगारों की समस्याओं को सुनने के बाद डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ रोजगार की मांग और ठेका मजदूरों का प्लांट में हो रहे शोषण के खिलाफ 20 सितंबर को बोकारो थर्मल प्लांट गेट समक्ष एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया। डीवीसी प्रबंधन स्थानीय विस्थापित बेरोजगारों को प्लांट में रोजगार देने के बजाय बाहर से मजदूर मंगवा कर काम करवा रहा हैं। साथ ही विस्थापित एवं स्थानीय ठेका मजदूरों के साथ भेदभाव बरता जा रहा हैं। डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

बैठक में यह थे मौजूद :

बैठक में जिला सचिव जय नारायण महतो, प्रखंड सचिव मो.बेलाल हासमी, प्रखंड उपाध्यक्ष रीतलाल महतो, गणेश श्रीवास्तव, मॉरिश पिंटो, मणिराम मांझी, प्रखंड कोषाध्यक्ष सावन किस्कू, विधायक प्रतिनिधि उपरघाट टेकलाल चौधरी, 20 सूत्री अध्यक्ष नावाडीह बिजलाल हांसदा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष युवा मोर्चा अख्तर अंसारी, पूर्व केंद्रीय सदस्य झरीलाल हांसदा, फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो, सचिव दीपक महतो, जिला कमिटी सदस्य भोलू खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *