Bermo: बोकारो मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर बेरमो अनुमंडल अंतर्गत महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धवैया पंचायत के धवैया गांव में दूसरे समुदाय के ग्रामीणों की पिटाई से इमरान अंसारी (45 वर्ष ) की गुरुवार देर रात मौत हो गयी।

घटना के बाद इलाके में तनाव है। इसको लेकर बेरमो पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाल रखा है। बेरमो एसडीपीओ सतीश चन्द झा रात से ही डटे हुए हैं। अभी शांतिपूर्ण माहौल है, इलाके में धारा 144 लगा दिया गया है। गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी पहुंचे। मृतक मनरेगा योजनाओं के लिए वेंडर का काम करता था। इसके अलावा सदर भी था। मृतक की पत्नी वार्ड सदस्य है।

प्रतिमा विसर्जन को लेकर निकला गया था जुलूस :   

गुरुवार की देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकला गया था। इसी दौरान कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने इमरान की पिटाई कर दी। सूचना पाकर तुरंत पुलिस पहुंची और इमरान को सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया। स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने उसे रिम्स रांची के लिए रेफर कर दिया। देर रात यहां पहुंचते ही व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

21 पर प्राथमिकी दर्ज :   

बेरमो एसडीपीओ के अनुसार घटना को लेकर 11 ग्रामीणों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की का रही है। मृतक के बेटे और भाइयों की शिकायत पर कुल 21 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बताया जाता है कि इमरान का दूसरे समुदाय की महिला से अवैध संबंध था। इसी आक्रोश में गांव के कुछ ग्रामीणों ने विद्यालय के पीछे उसकी पिटाई कर दी।

10 अक्टूबर की मध्य रात्रि तक लगायी गई 144 :   

घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के मद्देनजर बेरमो एसडीपीओ अनन्त कुमार ने पूरे धवैया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 5 बजे से लेकर आगामी 10 अक्टूबर की मध्य रात्रि तक धारा 144 लगा दी है। इस दौरान पांच से अधिक व्यक्तियों के एक जगह जुटने, लाठी व तीर-धनुष सहित किसी भी तरह का हथियार लेकर घूमने तथा धार्मिक सहित सभी तरह का जुलूस, रैली, सभा व धरना प्रदर्शन पर पाबंदी रहेगी।

पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी हैं मौजूद : 

बेरमो एसडीओ व एसडीपीओ, बोकारो जिला मुख्यालय से एसडीपीओ सुनील कुमार, गोमिया इंस्पेक्टर आशीष खाखा, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान, पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार, महुआटांड़ थाना प्रभारी यमुना गुप्ता, आईईएल थाना प्रभारी अभिषेक, चतरोचट्टी थाना प्रभारी नीरज कुमार व जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी संदीप कृष्णा जवानों के अलावा रैप के जवान मौजूद हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *