BOKARO : झारखंड भाजपा के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गुरुवार को सेक्टर 4 स्थित मिलन सभागार में आयोजित बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक। प्रदेश प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कहा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भरत यादव व संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने किया।

बैठक में ये थे मौजूद :

पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद वर्णवाल, प्रह्लाद महतो, अंबिका खवास, विनोद महतो, रोहितलाल सिंह, मुकुल ओझा,आरती राणा, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, लीला देवी, अर्चना सिंह, जयदेव राय, सुभाष महतो, विक्रम पांडेय, गौर रजवार, अशोक कुमार पप्पू, माथुर मंडल, विनय आनंद, महेन्द्रराय, धीरज झा, ऋतुरानी सिंह, राजीव कंठ, वीरभद्र सिंह, आरएन ओझा, एके वर्मा, द्वारिका मुन्ना, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुकेश राय, बिनोद महतो, रामलाल सोरेन, फटिक चंद्र दास, चितरंजन साहू, पन्नालाल कांन्दू, अनिल सिंह, मनोज सिंह, पीयूष आचार्या, सनातन सिंह, विनय किशोर, हरीश सिंह, बैधनाथ लालू, टिंकू तापरिया, पंचानन महतो, अनिल सिंह अमित सिंह, अरबिंद सिंह, मंजीत सिंह, प्रकाश सिंह, सहित अन्य मौजूद थे।

अलग-अलग स्थानों पर किया गया स्वागत : झारखंड भाजपा के नए प्रभारी बनाएं जाने के बाद लक्ष्मीकांत वाजपेयी पहली बार सपरिवार गुरुवार को देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद होते हुए बोकारो पहुंचे। तेलमच्चो ब्रिज पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव के नेतृव में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर भी स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने किया पौधरोपण :

मुख्य अतिथि बाजपेई, सांसद पशुपतिनाथ सिंह, मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, पूर्व मंत्री छत्रुराम महतो, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने मिलन सभागार के प्रांगण में पौधा रोपण किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *