विस्थापित युवा संघर्ष समिति के वैनर तले विस्थापितों ने नियोजन, रोजगार, स्वरोजगार, जमीन वापसी, जमीन का एनओसी समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन ऐश पौंड बंदी आंदोलन मंगलवार से प्रारंभ किया। जिसका नेतृत्व जिसका नेतृत्व समिति के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह और छोटू सिंह ने किया। लोगों ने कहा कि जब तक हमारी मांगों पर बोकारो इस्पात प्रबंधन और बीपीसीएल प्रबंधन सकारात्मक पहल नहीं करती तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। आंदोलन में विकास सिंह, मिथलेश महतो, रंजीत सिंह, निरंजन रजवार, मिथुन सिंह, भागी सिंह, सनातन रजवार, टिना सिंह पूर्व मुखिया, उषा देवी, भादो देवी, बालिका देवी, बसंती देवी, रानु देवी, गीता देवी, रीता देवी समेत अन्य लोग शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *