Bokaro : चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की ओर से बीती रात ठंड से ठिठुरते लोगों के बीच में कंबल वितरण किया गया। नगर के नया मोड़, सिटी सेंटर और काली मंदिर में फूटपाथ पर रात गुजार रहे लोगों को कंबल ओढ़ाकर ठंढ से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम को जनवरी तक प्रतिदिन देर शाम चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जेपी सिन्हा, महासचिव भैया प्रीतम, मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा, सलाहकार बीबी कोचगेव, सेक्टर वन के महासचिव अनल कुमार, कोयलांचल के कार्यकारी अध्यक्ष रतनलाल, लोहांचल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिन्हा, लाल बहादुर शास्त्री, समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा, जिला कार्यकारी महासचिव संतोष कुमार, जिला सचिव राज श्रीवास्तव सहित महिलाओं ने योगदान दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *