Madhaypradesh: नेशनल एसोशिएशन ऑफ़ फिशरमेन की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक 25 जनवरी को मध्य प्रदेश के ग्वालियर सिटी के सेंट्रल पार्क कन्वेंशन में हुई। राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में अलग अलग राज्य के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसकी अध्यक्षता डॉ गजेन्द्र किशन भांजी ने की। बैठक में भारत के समस्त मछुआरों की समस्याओं और समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एकजुटता से ही हर समस्या का समाधान संभव है। राष्ट्रीय स्तर पर अधिकार और पहचान के लिए एक मंच पर आकर लड़ाई लड़नी होगी। इस मौके राष्ट्रीय कार्य समिति का भी विस्तार किया गया। संचालन राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक सह सुप्रीम कोट के अधिवक्ता राम कुमार ने किया। इस बैठक में महाराष्ट्र से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय वर्लेकर, वेदांत काटकर, उतर प्रदेश के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव कैलाश निषाद, अभिनव कश्यप, झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सरयू केवट, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल सहनी, कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवी प्रासाद, तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष एल प्रवीण कुमार, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजा राम नाविक, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष हरि प्रासाद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ एम के तोमर, विशेष आमंत्रित पूर्व आईएएस वीरेन्द्र कुमार बाथम सहित 17 प्रांतों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सर्वसम्मति से झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सरयू केवट को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *