रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिटाउन कपल्स ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय, सेक्टर- 4 के प्रांगण में वृक्षारोपण कर ग्लोबल वार्मिंग से मुक्ति का संदेश दिया।

अध्यक्ष डॉ शुभ्रा गौतम ने कहा ग्लोबल वार्मिंग, बाढ़ और सूखा जैसी समस्या से मुक्ति का एकमात्र उपाय वृक्षारोपण ही है। सचिव साक्षी जौहर ने कहा विद्यालय के प्रांगण में पहले भी रोटरी मिटाउन कपल ने कई फलदार और छायादार वृक्षों को लगाया गया है जो आज काफी बड़े हो गए हैं। विद्यालय के बच्चों ने इस गतिविधि में भाग लिया और वृक्षों की रक्षा करने का प्रण लिया। यू जय कुमार ने बताया कि विद्यालय में इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदना बढ़ती है।कार्यक्रम में सुशांत शर्मा, रंजन गुप्ता, अनूप अग्रवाल, अमीषा अग्रवाल, अनूप त्रिपाठी, अदिति त्रिपाठी, अमित जोहर, पुनीत जोहर, दिव्या जोहर, सुभाष जैन, अलका जैन, मिनी स्टीफन कपूर और साजन कपूर सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *