बोकारो जिले में गुरुवार से तीन दिवसीय विशेष उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। उपायुक्त कुलदीप चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद ने सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियों खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिले में 3 लाख 53 हजार 255 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य है। उपायुक्त ने अमजानो से अपील की है कि शून्य से पांच साल के नौनिहालों को हर हर हाल में पोलियो की खुराक पिलाये। पोलियो मुक्त जिला बनाने में सबों की सहभागिता जरूरी है। वहीं पदाधिकारियों को कहा गया कि किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतें। हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति करनी है। यह अभियान राज्य के सीमावर्ती जिलों में ही आयोजित किया गया है। भौगोलिक दृष्टिकोण से बोकारो जिला आसपास के अन्य राज्यों से सटा हुआ है।

पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में कुल 1413 बूथ बनाए गए हैं। अभियान के पहले दिन बूथों पर 0-5 वर्ष के बच्चों को खुराक पिलाई गई। दूसरे व तीसरे दिन क्रमश: 16 व 17 सितंबर छूटे बच्चों को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर खुराक पिलाएंगे। इस बार पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर से अभियान के सफल आयोजन को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है। वरीय पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों से टैग किया गया है। चास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ अनिल ने बच्चे को पोलियो का ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *