श्रमिक संगठन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) और ढोरी क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद कोयला डिस्पेच और वर्क टू आंदोलन को आठ घंटे बाद स्थगित कर दिया गया। यूनियन के सीसीएल जोन के रिजनल सचिव और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि कोयला मजदूरों की मेहनत से ही सीसीएल मुनाफा अर्जित कर रही है। इसके बावजूद अस्वच्छ पेयजल, अनियमित बिजली, जर्जर आवास व गंदगी की समस्याओं से मजदूरों को दो चार होना पड़ रहा है। कहा कि कोयला मजदूरों का देश के विकास में अहम योगदान है। सीसीएल प्रबंधन मजदूरों से काम तो ले रही है लेकिन वाजिब सुविधाएं उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रही है। पुराना वीडियो ऑफिस से फुसरो बैंक मोड़ तक डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट को बदलकर दूसरा ज्यादा पावर का लाइट लगाया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि गुरुवार की कोपर प्रथम पाली में इंडियन के प्रतिनिधियों ने एएडीओसीएम और एसडीओसीएम परियोजना में वर्क टू आंदोलन और कोयला डिस्पैच कर दिया था। आंदोलन लगभग आठ घंटे तक रहा। मौके पर यूनियन के सीसीएल जोन के अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडे, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, हरेंद्र सिंह, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, प्रदीप सिंह, मुरारी सिंह, केदार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *