बोकारो के तुपकाडीह चौक में लगे प्रतिमा स्थल में समाजसेवी रहे स्व साधु प्रसाद महतो की 25वीं पुण्यतिथि समारोह के रूप में मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल मौजूद थे।

बाटुल ने कहा स्व साघु महतो के द्वारा किए गए काम को यहां की जनता सदैव याद करते रहेगी। बगैर किसी पद के उन्होंने तुपकाडीह को शिक्षा, बिजली और पानी की समस्याओं को खत्म किया। विशिष्ट अतिथि कुशवाह महासभा के अध्यक्ष हाकिम महतो ने कहा कि वर्ष 1997 के बाद तुपकाडीह का विकास रुक गया। पंचायत परिषद के अध्यक्ष राम बल्लभ महतो ने कहा कि साधु के बताए राह पर चलकर अन्य व्यवस्था कायम की जा सकती है। समारोह में अजय कुशवाहा, मुखिया गिरेंद्र मिश्रा, मुखिया शांति देवी, उप मुखिया राजू महतो नमित मिश्रा, सुनील कुमार महतो शंकर रजक दशरथ साव, राजु रंजन, अनिल दिगार, ईश्वर दयाल महतो, मोती महतो, भानु महतो, रमेश महतो, मदन लाल महतो सहित ग्रामीण मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *